केन्द्रीय विद्यालय पश्चिम विहार :: मुख पृष्ठ
011-25271950
011-25277391 (FAX)
घोषणाएं
GREAT OPPORTUNITY FOR PASSING
...

प्रधानाचार्य

ऐ. के . पाण्डेय
-
वीडियो

केन्द्रीय विद्यालय संगठन देश का एक प्रमुख संगठन है,जो 'केन्द्रीय विद्यालय' के नाम से जाने वाले देश भर में फैले 1076 विद्यालयों (1-4-2011 की स्थिति के अनुसार )को संचालित करता है। जिसमे 31-3-2010की स्थिति के अनुसार 10,30,654 विद्यार्थी अध्ययन कर रहें हैं और 49,291 कर्मचारी (दिनांक1-4-2011 की स्थिति के अनुसार) सेवारत हैं।

इसकी स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी केन्द्रीय विद्यालय (सेंट्रल स्कूल) में बच्चों में शैक्षिक श्रेष्ठता,भारतीयता की भावना,राष्ट्रीय एकता और समग्र व्यक्तित्व के विकास के अवसर उपलब्ध होते हैं ।ये विद्यालय माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठता के केंद्र के रूप में जाने जाते हैं ।

केन्द्रीय विद्यालय, पाश्चिम विहार दिल्ली भारतीय संस्कृति और मूल्यों के सर्वांगीण विकास पर जोर देने के साथ पब्लिक स्कूलों के कुछ अच्छी सुविधाओं का प्रतीक है, जो शिक्षा की लागत को बिना वृद्धि किये सीखने के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करता है |

केन्द्रीय विद्यालयों के प्रमुख चार मिशन इस प्रकार है -

  • केन्द्रीय सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों जिनमें रक्षा तथा अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी शामिल हैं , के बच्चों को शिक्षा के सामान्य कार्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान कर उनकी शैक्षिक अवश्यकताओं को पूरा करना ।
  • विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठता और गति निर्धारित करना ।
  • केन्द्रीय माध्यमिक षिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.सी.) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एन.सी.ई.आर.टी.) इत्यादि जैसे अन्य निकायों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग तथा नवाचार को सम्मिलित करना ।
  • बच्चों में राष्ट्रीय एकता और भारतीयता की भावना का विकास करना ।

आज का विचार: कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं.
नवीनतम तस्वीरें
slideshowslideshowslideshowslideshowslideshowslideshowslideshowslideshowslideshowslideshow

डाउनलोड
केन्द्रीय विद्यालय स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस